कांग्रेस मुद्दों के साथ लोगों के बीच जा रही है जबकि भाजपा मुद्दों से भाग रही

--Advertisement--

Image

शिमला,8 जून – जसपाल ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में लोग भाजपा के कुशासन,बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से बहुत दुखी हो चुके है और इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना चुके है। उन्होंने कहा कि अभी हॉल ही में वह किन्नौर, रामपुर, आनी ब्लॉकों का दौरा कर के लोटी है। लोगों में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह है।

उन्होंने कहा कि रामपुर में महिला सशक्तिकरण समारोह मे महिलाओं की भारी भीड़ ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा अब चंद दिनों की मेहमान है।महिलाओं ने पूरी तरह ठान लिया है कि वह भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही रहेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में इन दोनों भाजपा लोगों को लुभाने का असफल प्रयास कर रही है। साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने लोगों की कोई सुध नही ली। अब चुनाव नजदीक आते देख भाजपा घोषणाओं पर घोषणाएं कर रही है,जबकि सरकारी खजाना खाली पड़ा है।

भाजपा अपनी राजनीतिक रैलियों के लिए सरकारी मशनरी व धन का खुल कर दुरपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कहना कि अब सत्ता परिवर्तन की रिवायत बदेलगी और उनकी पुनः सत्ता वापसी होगी, मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। यह उनका चुनावों में हार की बोखलावट साफ दर्शता है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा शिमला नगर निगम चुनावों में अपनी हार के डर से भी सहमी हुई है। उन्होंने कहा कि यही बजह है कि वह इन चुनावों को पार्टी चिन्ह पर करवाने से कतरा रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज ही वह कांगड़ा के दौरे पर जा रही है। इसके बाद हमीरपुर, नाहन और सोलन जिलों के दौरे पर जाएगी, जहां वह जिला कांग्रेस कमेटियों की आम सभा की बैठकों मे शिरकत करेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों के साथ लोगों के बीच जा रही है जबकि भाजपा मुद्दों से भाग रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...