विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने 130 विद्यार्थियों को लैपटॉप किए प्रदान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में पडल मैदान मंडी में प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण करने के लिए आयोजित समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज आज खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा से वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन विद्यार्थी डिजिटल योजना के तहत लैपटॉप वितरित किए। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने मुख्यमंत्री की ओर से चुराह विधानसभा क्षेत्र के 130 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए ।

इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहित करने के लिए श्रीनिवास रामानुजन विद्यार्थी डिजिटल योजना चलाई गई है।

जिसके तहत परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाते हैं। ताकि उनका मनोबल बढ़े और इससे और अधिक मेहनत कर अपना भविष्य उज्जवल करें।

उन्होंने छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई दी जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही वे मेधावी छात्रों की श्रेणी में आए। उन्होंने छात्रों से आह्वान भी किया कि वे उच्च शिक्षा के लिए उन क्षेत्रों का चयन करें जिनमें उनकी रूचि है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के कैरियर के प्रति उनका सही मार्गदर्शन और परामर्श किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में कामयाबी की भावना को मन में लेकर चले ताकि अपने लक्ष्य को हासिल कर सके।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी तीसा अश्विनी कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा घनश्याम , मंडल अध्यक्ष ताराचंद ठाकुर, जिला महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा त्रिलोक, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गोविंद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...