कर्नल मनीष ने मुख्यमंत्री को उनके गृह क्षेत्र में घेरा

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

आम आदमी पार्टी के रक्षक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल मनीष ने सराज विधानसभा के जंजैहली में इकट्ठी हुई भारी भीड़ को जन संवाद के दौरान आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराया तथा लोगों के जेहन में आम आदमी पार्टी से संबंधित जो भी प्रश्न थे उनका बड़ी सहजता और संयम के साथ जवाब दिया ।

कर्नल मनीष ने शिक्षा और स्वस्थ के मुद्दे पर बात करते हुए बताया की एक समृद्ध और सफल समाज के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य बहुत ही अनिवार्य है ।शिक्षा और स्वास्थ्य जो समाज की समृद्धि के लिए ऐसे दो पहिए हैं जिन पर हर आम नागरिक का मौलिक अधिकार है।

मुख्यमंत्री को उनके गृह क्षेत्र में घेरते हुए कर्नल मनीष ने बताया की कि उन्होंने मंडी से जंजैहली के सफर के दौरान यह देखा कि मुख्यमंत्री ने अपने गृह विधानसभा में करीब 18 हेलीपैड बनवाए हैं जबकि आम आदमी के हितों को देखते हुए सड़कों की हालत इतनी खस्ता है कि उनको डडौर से चैल चौक की करीब 15 किमी की दूरी तय करने में 2 घंटे लग गए।

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार भी पुरानी सरकारों की तरह शिक्षा और स्वास्थ्य के निजीकरण को इतना बढ़ावा दे रही है कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति ,हर तरह के टेस्ट की फ्री सुविधा तथा दवाइयों का सही वितरण आम आदमी पार्टी के लिए अहम विंदु होंगे।

इसके अलावा कर्नल मनीष ने हिमाचल के संसाधनों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि हमारे प्रदेश में पानी,पहाड़, सिंमेट,बागवानी तथा पर्यटन की इतनी ज्यादा क्षमता है कि उन पर अगर सही नीतियों और ईमानदार नियत के साथ काम करें तो वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल भारत का सर्वश्रेष्ठ तथा समृद्ध राज्य बनेगा ।

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अभी तक हिमाचल की भोली भाली जनता को बिना किसी काम के मुद्दों में उलझा कर सिर्फ राजनीति की है तथा परिवारवाद और क्षेत्रवाद की सियासत को बढ़ावा दिया है पर अब हिमाचल के लोगों को आम आदमी पार्टी के रूप में एक सशक्त विकल्प मिला है जो इनकी बारी बारी की प्रथा को अबकी बार खत्म करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...