एसडीएम कांगड़ा ने पत्रकार बंधुओं से बैठक कर जानी कांगड़ा से संबंधित समस्याएं

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

आज एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर ने अपने कार्यालय में कांगड़ा के प्रेस बंधुओं के साथ बैठक आयोजित की।बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रेस बंधुओं से मिलकर कांगड़ा की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी लेना रहा।

बैठक में कांगड़ा उपमंडल से संबंधित प्रमुख समस्याओं बारे विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें मंदिर से संबंधित सभी प्रकार के मुद्दे, ट्रैफिक से संबंधित सभी प्रकार के मुद्दे और वाहनों की पार्किंग की समस्या से संबंधित मुद्दे रहे।

कांगड़ा शहर को किस प्रकार पर्यटन की दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ किया जाए इस पर चर्चा की गई। एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि कांगड़ा शहर व वज्रेश्वरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं मिल सके इस पर जल्द कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कांगड़ा शहर में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए इसके प्रत्येक बिंदु को देखा जाएगा और किस प्रकार कांगड़ा शहर को इस समस्या से निजात दिलाई जा सके इस पर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कांगड़ा शहर में पार्किंग एरिया की कोई कमी नहीं है, यदि कहीं कमी होगी तो उसे जल्द पूरा किया जाएगा, साथ ही पार्किंग होते हुए भी यदि कोई अपना वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा करता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा प्रत्येक समस्या पर एक-एक करके उचित कार्यवाही की जाएगी।

आज की इस बैठक में एसडीएम कांगड़ा सहित पत्रकार बंधु मौके पर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...