अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल में लगातार हो रहे सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं कोटखाई में एक कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत तथा दो लोग घायल हुए हैं। हादसा बीती रात का बताया जा रहा है।

जब कार में सवार मां-बेटा व एक महिला किसी काम के सिलसिले में कोटखाई के एक गांव की ओर जा रहे थे। चालक द्वारा नियंत्रण खोने की वजह से कार खाई में लुढ़क गई।

दुर्घटना में 65 वर्षीय हनफ बेगम की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उसका बेटा फैज मोहम्मद और एक अन्य महिला हादसे में जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी रैफर किया गया है। मृतक महिला कोटखाई के दरकोटी गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। महिला का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...