नगाली के छात्रों ने राज्य स्तरीय एनवायरो प्रश्नोनोत्री प्रतियोगिता में किया जिले का प्रतिनिधित्व

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली के प्रेस सचिव उत्तम चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली के छात्रों ने राज्य स्तरीय एनवायरो प्रश्नोनोत्री प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया।

इस विद्यालय के दसवीं कक्षा की छात्रा अवंतिका और 11वीं कक्षा की मोनिका , आठवीं कक्षा का छात्र रजित ठाकुर और नवमी कक्षा की छात्रा उर्मिला ठाकुर ने भाग लिया ।

यह कार्यक्रम 5 जून 2022 को राज्य स्तर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली के बच्चों ने सातवां व नौवां स्थान हासिल किया जिसके लिए इन बच्चों को हिमाचल प्रदेश के शहरी एवं विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज जी के द्वारा सम्मानित किया गया ।

इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीत आजाद, विज्ञान अध्यापिका शीतल सकलानी, उत्तम चंद ने सभी प्रतिभागियों को विद्यालय पहुचने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

दोनों अध्यापकों ने अपने अनुभव सांझा किए और भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में बच्चों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...