हिमाचल: वन माफ‍िया चोरी छिपे ले जा रहा था प्रतिबंधित लकड़ी और पलट गया ट्रक, जानिए फ‍िर क्‍या हुआ

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के अम्ब-नादौन राष्ट्रीय मार्ग पर ज्वार के समीप लंबा सैल में प्रतिबंधित लकड़ी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। लेकिन सूचना मिलने पर वन विभाग ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और प्रतिबंध लकड़ी को कब्जे में ले लिया है।

इस संबंध में वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक में आम, चीड़, कैंबल व लसुड़ा सहित कई प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ी लदी थी।

मंगलवार को नादौन की तरफ से अम्ब की ओर जा रहा लकड़ी से लदा उक्त ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंज आफिसर अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। ट्रक में कटान के लिए प्रतिबंधित आम, चीड़, कैंबल और लसूड़े की लकड़ी सहित कई प्रजातियों की लकड़ी लदी थी।

विभागीय अधिकारी ने प्रतिबंधित लकड़ी लदी होने के कारण ट्रक को कब्जे में ले लिया। वन विभाग के आरओ अम्ब अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रक में लदे माल की गिनती करके विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...