हिमाचल के इस जंगल में 16 साल तक लोगों के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध, वन विभाग का सख्‍त फैसला

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला जिला के तहत वन विभाग की टिक्कर रेंज रोहड़ू में 74 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी के बाद अब वन विभाग व पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर 12 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। इनके घर व बगीचों से लकड़ी भी बरामद की है।

वन विभाग ने अब टिक्कर रेंज के जंगल में लोगों के आने पर 16 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध के दौरान लोगों को टीडी राइट्स सहित अन्य सभी सुविधाएं भी बंद कर दी हैं। इस रेंज से देवदार के 21 व कायल के 53 पेड़ काटे हैं।

पुलिस थाना रोहडू में दर्ज मामले के अनुसार इस लकड़ी की कीमत एक करोड़, 14 लाख से अधिक है। विभाग ने कुछ कर्मचारी भी सस्पेंड किए हैं। यहां तक कि शिकायतकर्ता पर भी विभाग ने लकड़ी चोरी करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज करवाई है। इस मामले में कुल 14 एफआइआर दर्ज हुई हैं।

ये हैं आरोपित

पुलिस के अनुसार पूर्ण भगत रांटा, गोपाल रांटा, नरवीर रांटा, धन प्रकाश वर्मा, कृष्ण चंद, सुनील, जवाहर लाल, देश राज, सचिन चौहान, राम कृष्ण, ओमकार तेगटा व प्रेम प्रकाश जनारथा आरोपित हैं।

पांच सदस्यीय टीम की जांच कमेटी गठित

डीएफओ रोहड़ू शहनवाज भट्ट ने बताया कि विभाग की ओर से इस मामले में पुलिस और विभाग की पांच सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित की है। मामले से संबंधित हर साक्ष्य को जुटाया जा रहा है। निष्पक्षता के साथ टीम कार्य करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...