महिला डॉक्टर ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जड़े थप्पड़, पेट दर्द की शिकायत

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पेट दर्द की शिकायत को लेकर आई एक बुजुर्ग महिला को एक महिला डॉक्टर ने बेवजह 3 थप्पड़ मार दिए, जिसको लेकर महिला के बेटे मनोज कुमार ने 1100 और 100 नंबर शिकायत कर दी है। मामले में सरकार और पुलिस विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के बेटे मनोज कुमार ने बताया कि उसकी माता को अचानक से पेट में दर्द हुआ। जैसे ही वह अपनी माता को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर शिल्पा द्वारा उनकी माता को बेवजह तीन थप्पड़ मार दिए गए, जब थप्पड़ मारने का कारण पूछा तो महिला डॉक्टर कोई भी जवाब नहीं दे सकी।

उन्होंने तुरंत माता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं उन्होंने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी कर दी है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

उधर मामले को लेकर सिविल अस्पताल सुंदरनगर के प्रभारी डॉक्टर चमन ने बताया कि 1100 से शिकायत प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि मामले में अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाएगा और मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...