शाहपुर विधायिका जनता को मॉडल बिधानसभा बनाने के झूठे सपने दिखा कर छुपा रही अपनी नाकामियां

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज दिनांक 31 मई को रैत कांग्रेस कार्यलय में शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानियां ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस मौके पर पठानिया ने कहा कि सबसे अहम रोल आजकल सोशल मीडिया का है। जिससे हर मुद्दे को उठा कर जनता की परेशानियों को उजागर करके सरकार के ध्यान में ला सकते है।

पठानियां ने बुथ स्तर पर सोशल मीडिया की गतिविधियों पर हर पहलुओं पर चर्चा करके सोशल मीडिया शाहपुर की टीम को आगे बढ़ने के लिए दिशा निर्देश दिए।

पठानियां ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता के मुद्दों को उठा कर सरकार की नाकामियों को उजागर करे। जिससे जनता समझ सके कि बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र विकास के मामले में कितना पिछुड़ चुका है।

आज शाहपुर की जनता को बिजली पानी भी सही ढंग से नही मिला रहा और सड़कों की हालत इतनी खराब है कि चलना भी मुशिकल हो गया है।

शाहपुर की विधायिका एव मंत्री जनता को मॉडल बिधानसभा बनाने के झूठे सपने दिखा कर अपनी नाकामियों को छुपाने में लगी है लेकिन धरातल पर जनता इतनी परेशानी में है कि लोगो का जीना मुश्किल हो चुका है।

सोशल मीडिया प्रभारी ने कहा कि शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस का उद्देश्य बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर की कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया को विधायक बना कर शाहपुर के रुके विकास को आगे बढ़ाना है। जिससे जनता अपने दिए वोट पर पछतावा न करें।

आज युवाओ को खेलने के लिए सही प्लेटफार्म नही है। जो सपना कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर के युवाओं के लिए देखा है। उसको पूरा करने के लिए बिधानसभा शाहपुर के युवाओं को एकजुट हो कर पठानियां को विधायक बना कर पूरा करना है। जिससे लगे कि शाहपुर को सही मायने में पठानियां के रूप में विधायक मिला है।

पठानियां ने बिना विधायक भी शाहपुर की जनता के सपनो को पूरा करने की कोशिश की है। अब जो अधूरे सपने रह गए है उनको बिधायक बनने के बाद पूरे करने होंगे।

आज शाहपुर का हर बर्ग की जनता इस भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है।और भाजपा को वोट देकर अपने आप पर पछतावा कर रही है।

क्योंकि भाजपा ने महँगाई कम करने पर, युवाओ को रोजगार देने पर, पानी, बिजली ओर अच्छी सड़क सुबिधा देने पर, स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने पर वोट हथियाए थे लेकिन आज ये मुद्दे ही गायब है।

बल्कि लोगो को उल्टा महँगाई,बिलजी कट,पानी की कमी ,सड़को में गड्ढे, युवाओ की विरोजगारी दर बढाने, स्वास्थ्य सेवाओं को की खस्ता हालत में धकेल कर जनता की परेशानी बढ़ा दी।अब जनता इस भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है।अपना शाहपुर का नुमाइंदा केवल पठानिया के रूप में देख रही है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर बारिष्ठ कांग्रेसी सूबेदार उत्तम चम्बयाल, हरचरण सिंह सोहल सोशल मीडिया सह प्रभारी,सोशल मीडिया सह प्रभारी विवेक राणा, सोशल मीडिया सह प्रभारी सुरेश राणा, सोशल मीडिया सह प्रभारी,वरयाम सिंह,सोशल मीडिया सह प्रभारी कैप्टन शक्ति शर्मा,सोशल मीडिया बुथ पर प्रभारी रमेश कुमार,सोशल मिडिया बुथ प्रभारी अजय कुमार,सोशल मीडिया सह प्रभारी रीना पठानिया,सोशल मीडिया सह प्रभारी सुदर्शन कुमार बिट्टू, सोशल मीडिया बुथ प्रभारी राजेश्वरी राणा, सोशल मीडिया बुथ प्रभारी नम्रता चम्बयाल, सोशल मीडिया बुथ प्रभारी जानवी चम्बयाल, सोशल मीडिया बुथ प्रभारी उर्मिला राणा, सोशल मीडिया बुथ प्रभारी अनिता देवी,सोशल मीडिया बुथ प्रभारी अभिषेक ठाकुर,रविन्द्र पठानिया सोशल मीडिया बूथ प्रभारी,अनिल कुमार सोशल मीडिया बूथ प्रभारी,आयुष ठाकुर,अक्षय कुमार सोशल मीडिया बूथ प्रभारी, विपुल पटाकू सह प्रभारी,शेर सिंह,जागीर सिंह,ओम प्रकाश,अमर नाथ पूर्व उपप्रधान, जीवन कुमार आदि गणमान्य सोशल मीडिया के पदाधिकारी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...