35 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

हरियाणा से गर्भवती महिलाओं को यूपी के गाजियाबाद के महरौली में ले जाकर भ्रूण लिंग जांच कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर टीम के तीन सदस्यों को रुपये समेत काबू किया है। इनके पास से भ्रूण लिंग जांच में प्रयोग हो रही पोर्टेबल मशीन भी बरामद की है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऐसे की कार्रवाई

दरअसल सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला को कुछ समय से भ्रूण लिंग जांच की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद सीएमओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसके लिए टीम गठित की।

पीएनडीटी प्रभारी डॉ. अनिलजीत व पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. विकास सैनी के नेतृत्व में टीम ने एक दलाल से संपर्क किया। दलाल ने भ्रूण लिंग जांच के लिए 35 हजार रुपये में सौदा तय किया।

जिसके बाद गर्भवती महिला को लेकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के गांव महरौली ले गया। यहां एक व्यक्ति बगैर पंजीकरण व चिकित्सक के भ्रूण लिंग जांच करने लगा। इन्हें टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हमीरपुर में IT फैकल्टी के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटी फैकल्टी के पदों पर भर्ती के...

कांगड़ा में 1200 पदों पर बंपर भर्ती, 23 सितंबर से इंटरव्यू

कांगड़ा में सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के 1200...

शिमला बस स्टैंड की लिफ्ट में फंसे 10 लोग, प्लास्टिक शीट तोड़कर निकाला

शिमला बस स्टैंड की लिफ्ट में अचानक 10 लोग...