बेरोजगार बैठे युवाओ के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, इस तारीक को होंगे नौकरी के लिए इंटरव्यू

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए निजी कंपनी में रोजगार का मौका है। मैसर्ज सुजुकी मोटर्स हांसलपुर गुजरात आईटीआई ऊना में एक जून को कैंपस साक्षात्कार करवाने जा रही है।

कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 14,925 रुपये प्रतिमाह मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं देगी।

आईटीआई से फिटर, डीजल मेकेनिक, मेकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड इलेक्ट्रीशियन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर जनरल व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से होगा।

आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बनियाल ने बताया कि अभ्यर्थी बायोडाटा, दो पासपोर्ट आकार के फोटो और शैक्षणिक प्रमाण पत्र की दो छाया प्रतियों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...