हवस का शिकार हुई महिला धरने पर बैठी, आरोप बेहोश कर बनाया हवस का शिकार

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जिला मंडी के सेरी मंच पर दुराचार की पीडि़ता एक महिला ने न्याय न मिलने पर मोर्चा खोल दिया है। महिला सेरी मंच पर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गई है। महिला के यूं धरने पर बैठने से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

महिला का आरोप है कि नैरचौक क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति उसके साथ दुराचार किया। इस संबंध में मामला भी दर्ज है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

पीडि़ता ने बताया कि वह दिल्ली के गुरुग्राम की रहने वाली है और व्यक्ति ने उसे हिमाचल में जनवरी माह में नेरचौक में बुलाया था और वह कई दिन उसके घर में ही रही।

इस दौरान उसे उस व्यक्ति द्वारा 15 जनवरी को रेप किया। इसके लिए उसे दवाई देकर बेहोश किया गया, जिसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया गया है।

उसने 12 फरवरी को बल्ह पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने कहा कि उसके शारीरिक शोषण के बाद उसे अलग-अलग नंबरों से धमकियां भी दी गई।

महिला ने कहा कि अभी 18 मई को वह शिमला में डीजीपी संजय कुंडू से मिली है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

वहीं एएसपी आशीष शर्मा का का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी अब जमानत पर है। पुलिस की जांच जारी है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...