खाई में गिरी पिकअप जीप, 2 जिंदगियां छीनी, एक की हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के नागरिक उपमंडल चौपाल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बमटा के साथ लगते भाबर नामक स्थान पर एक पिकअप नम्बर HP63-3453 दुर्घटना ग्रस्त हो गई है.

बताया जा रहा है कि इसमें तीन आदमी सवार थे. ये सभी लोग बमटा से चौपाल की तरफ आ रहे थे की अचानक हादसे का शिकार हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है. उसमें सवार 1 अन्य व्यक्ति को घायलावस्था में उपचार के लिए चौपाल अस्पताल लाया गया.

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगामी ईलाज के लिए नेरवा अस्पताल रेफर किया गया है. सड़क हादसे में मृत युवक की पहचान मनोज पुत्र प्रकाश चंद उम्र 32 वर्ष निवासी गाँव ममुई डाकघर बमटा तहसील चौपाल जिला, शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में बताई जा रही है.

दूसरे मृत व्यक्ति और एक अन्य घायल युवक के पहचान से संबंधित जानकारी फिलहाल एकत्रित की जा रही है. हादसे के बारे में पुलिस थाना चौपाल को सूचना मिलते ही एसएचओ चौपाल अपनी टीम के साथ दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए और मामले की जांच में जुट गए हैं.

उधर, चौपाल के डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना चौपाल में मामला दर्ज करके दुर्घटना कारणों की जांच की जा रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...