तेज रफ्तार बाइक सवार ने रौंद दिए चार राहगीर, पांचों गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

आजकल दिन प्रतिदिन सड़क हादसों में इजाफा देखा जा रहा है। आजकल के नौजवान युवा सड़कों पर बेफिक्र होकर दोपहिया वाहन चला रहे हैं तथा कुछ एक की वजह से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ऐसा ही मामला बीते कल ऐसी ही घटना हुई।

जानकारी के अनुसार नाल्टी पुल-ननाओं सुलह मार्ग में सालन के पास एक युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से दोपहिया दौड़ा रहा था। शाम के समय आर्मी भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे चार युवाओं को उसने टक्कर मार दी तथा उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया।

हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं तथा अन्य रौंदे गए चार युवकों को भी चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए देर शाम को ही नागरिक चिकित्सालय पालमपुर भेज दिया गया।

जहां पर उपचार के दौरान उन्हें टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों तथा युवाओं के अनुसार यह घटना ओवरस्पीड की वजह से घटित हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आजकल दोपहिया चालक बेखौफ सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं, जिससे सड़क हादसों में लगातार वृद्धि जारी है। इन बिगड़ैल चालकों ने उनकी नाक पर दम कर रखा है।

उन्होंने ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि नियमों का उल्‍लंघन करने वाले चालकों पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

उधर पुलिस थाना भवारना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया आरेपित बाइक सवार निखिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

निजी दौरे में भी विकास पर फोकस, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सड़क का औचक निरीक्षण

बंजार-बठाहड़ सड़क की गुणवत्ता जांची, अधिकारियों को दिए स्पष्ट...