शाहपुर के चंबी मैदान में भाजपा के त्रिदेव सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे अमित शाह या नितिन गडकरी

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

चुनावी वर्ष में सियासत गरमाने लगी है। धीरे धीरे राजनीतिक संगठन के कार्यक्रम लगातार बढ़ने लगे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह व नितिन गडकरी में से एक वरिष्ठ नेता 27 मई को कांगड़ा प्रवास पर आ सकते हैं।

कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान में भाजपा कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का त्रिदेव सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में जीत का मंत्र देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महामंत्री पवन राणा, त्रिलोक कपूर, सरवीन चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, विपन नैहरिया सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को लेकर चर्चा की है।

भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग ने कहा भाजपा कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन चंबी में 27 मई से किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में राष्ट्रीय नेतृत्व अमित शाह व नितिन गडकरी में से एक वरिष्ठ नेता यहां पहुंचेंगे। अभी उनका टूअर फाइनल होना बाकी है। शेष वरिष्ठ लोग यहां पर त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे और आगामी समय में होने वाले चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे।

त्रिदेव सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बूथ एजेंट इस सम्मेलन का हिस्सा होंगे, जिन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूस्ट किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...