गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षकों ने स्वयं जमा किया फंड

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब के अध्यापकों ने गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए अपनी तरफ से फंड जमा करने की शुरुआत कर मिसाल पेश की है।

प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह और उपप्रधानाचार्य नरदेव राणा की पहल पर सभी अध्यापकों ने आपसी सहयोग कर करीब साठ हजार रुपये की एफडी जरूरतमंद बच्चों के नाम पर शुरू की है। इस राशि से हर वर्ष स्कूल में दाखिल होने वाले गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहायता की जाएगी।

वर्तमान में स्कूल के ऐसे दस विद्यार्थियों की सूची बनाई गई है, जिनकी सहायता इस साल इस राशि से की जाएगी। वहीं, जमा राशि को इस वर्ष के अंत तक दो लाख रुपये तक करना अध्यापकों ने लक्ष्य रखा है।

पाठशाला के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह और उपप्रधानाचार्य नरदेव राणा ने कहा कि विद्यार्थियों के नाम एक फिक्स डिपोजिट शुरू किया है। स्कूल में ऐसे कई छात्र हैं जो गरीब परिवारों से संबंधित हैं और उन्हें फीस देने, किताबें व अन्य सामान खरीदने के लिए आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

ऐसे बच्चों की सहायता इस जमा राशि से की जाएगी। आने वाले समय में इस फंड से स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की फीस और किताबों का खर्च उठाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...