भटियात में भी उतरेंगे जल्द हेलीकॉप्टर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

विधानसभा क्षेत्र भटियात में जल्द ही हेलीकॉप्टर उतर सकेंगे। चुवाड़ी 88 लाख की लागत से हैलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। हैलीपैड बनने से क्षेत्र के पर्यटन को भी पंख लगेंगे।

लोक निर्माण विभाग ने हैलीपैड के निर्माण के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। कार्य को पूरा करने के लिए अब विभाग ने 38 लाख के करीब अतिरिक्त बजट की डिमांड की है। कुल मिलाकर हैलीपैड निर्माण होने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

भटियात विस क्षेत्र के अधीन आती 70 पंचायतों की लाखों की आबादी कृषि, बागवानी पर निर्भर है। ऐसे में क्षेत्र को विकास की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रशासन और पर्यटन विभाग ने प्रयास शुरू किए हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत भटियात क्षेत्र में जल्द हैलीपैड का निर्माण करने की योजना है।

जिले के सुल्तानपुर, भरमौर, करियां, सलूणी और पांगी में हैलीपैड हैं, जहां पर हैलीकॉप्टर उतर और उड़ाने भर सकते हैं। जिला में पर्यटन को पंख लगाने के लिए अब भटियात में भी हैलीपैड का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए उड्डयन विभाग की अनुमति के बाद जिला पर्यटन विभाग ने कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपा है।

लोक निर्माण विभाग ने 50 लाख की राशि से युद्ध स्तर पर हैलीपैड निर्माण का कार्य शुरू किया है। अब बजट कम पड़ गया है। लिहाजा, लोनिवि ने अब 38 लाख अतिरिक्त बजट की डिमांड भेजी है।

इससे हैलीपैड तक मार्ग का निर्माण, प्रोटेक्शन वर्क और नालियों का निर्माण करवाया जाएगा। चुवाड़ी में हैलीपैड बनने से क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विजय कंवर, निवासी चुवाड़ी के बोल 

पर्यटन के क्षेत्र में भटियात अभी बहुत पीछे है। हैलीपैड का निर्माण होने से पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी। राजा वीरभद्र सिंह ने हैलीपैड की मांग को स्वीकृत किया था और कार्य आरंभ करवाया।

आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू होनी चाहिए। मणिमहेश यात्रा, जोत, खज्जियार आने वाले पर्यटकों को इससे लाभ मिलेगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

अजय चंबियाल, सचिव पैराडाइज चिल्डन केयर सेंटर के बोल 

भटियात में हैलीपैड बनना जरूरी है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन, विभाग के इस दिशा में प्रयास जारी है। क्षेत्र में पर्यटन बढ़ने से स्वरोजगार भी बढ़ेगा।

संदीप पनियाल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सचिव चुवाड़ी के बोल 

विकास से क्षेत्र अपने आप आगे बढ़ता है। दूरगामी सोच के चलते ही हैलीपैड का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री हेली टैक्सी सेवा को बढ़ावा देने के पक्ष में हैं। चुवाड़ी में हैलीपैड निर्माण होने से क्षेत्र विकास की ओर आगे बढ़ेगा। इसे लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार है।

करम चंद, प्रधान कुडणु पंचायत के बोल 

चुवाड़ी में हेलीपैड बनने से काफी सहूलियत रहेगी। इससे पहले चंबा में ही हेलीकॉप्टर उतरते रहे हैं। हेली टैक्सी सेवा शुरू होने पर मणिमहेश यात्रा पर आने वाले शिवभक्त भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

जिला पंचायत अधिकारी चंबा निशांत ठाकुर का कहना है कि हेलीपैड का निर्माण करवाने का मुख्य मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना है। प्रशासन और विभाग इसी के तहत कार्य करवा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...