माजरा में दंगे भड़काने की कोशिश करने वाले पंचायत प्रधान व पूर्व BDC सदस्य को पुलिस रिमांड

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

चंद रोज पहले पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा थाना के अंतर्गत दो समुदायों में दंगे भड़काने की कोशिश करने पर पिपलीवाला पंचायत के प्रधान व मिश्रवाला पंचायत के प्रधान के पति व पूर्व बीडीसी सदस्य को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

आरोप है कि प्रधान व पूर्व बीडीसी सदस्य ने लोगों को भड़काया था। उसके बाद बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाना के बाहर एकत्रित हो गए थे। आरोप ये भी है कि तलवारें भी लहराई गई थी।

पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट पर सैलून चलाने वाले को गिरफ्तार किया गया था, जबकि बीती शाम दंगे भड़काने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लेने की बात कही थी। बाद में तस्दीक के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा-147, 148, 149, 153, 353 व 437 इत्यादि के अलावा आम्र्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया गया। मंगलवार देर रात दो समुदायों के सैंकड़ों लोग आमने-सामने आ गए थे। हिंसा की स्थिति में बड़े स्तर पर जानी नुकसान हो सकता है।

रात को ही डीसी व एसपी ने भी मौके पर डेरा डाल लिया था। रातोंरात आईजी हिमांशु मिश्रा भी पहुंच गए थे। इसके अलावा बद्दी के एसपी मोहित चावला व सोलन के एसपी वीरेंद्र शर्मा भी पहुंचे थे।

बुधवार को नाहन के सर्किट हाउस में बैठक की गई थी। दीगर है कि शुक्रवार को इलाके में शांति को सुनिश्चित करने के मकसद से पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भी दोनों समुदायों से संवाद स्थापित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...