
कांगड़ा – राजीव जसवाल
आज आप पार्टी के कार्यकर्ता राज कुमार जसवाल के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान के तहत उपमंडल कांगड़ा के स्मेला गांव में जाकर वहां की स्थानीय जनता को आप पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताया ।
इस दौरान वहां पर मौजूद सभी महिलाओं एवं युवा और बुजुर्गों ने आप पार्टी को समर्थन दिया एवं कहा कि इस बार बदलाव होना जरूरी है ।
वहां पर मौजूद लगभग 80 लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
