यात्रियों से भरी चलती बस में चालक को पड़ा दिल का दौरा, ऐसे टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कल्पेश

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थानीय बस अड्डे पर जाहू से घुमारवीं जा रही एक निजी बस के चालक को सीट पर ही दिल का दौरा पड़ गया। इस दौरान इसी बस में सफर कर रहे एचआरटीसी के चालक संतोष कुमार ने जब चालक की हालत देखी तो तुरंत बस की हैंड ब्रेक खींचकर बस को रोका। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

इसके बाद निजी बस के चालक को उपचार के लिए साथ लगते एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर बड़सर के एक निजी अस्पताल को रेफर किया गया है।

जाहू से घुमारवीं जा रही एक निजी बस जैसे ही जाहू बस अड्डा से बाहर निकलने लगी तो चालक की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसकी साथ वाली सीट पर बैठे रामपुर डिपो के एचआरटीसी बस चालक ने जैसे ही यह स्थिति देखी तो तुरंत हैंड ब्रेक दबाकर बस को रोक दिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

बस में करीब 15 यात्री सवार थे। अगर एचआरटीसी चालक संतोष कुमार बस में नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने निजी बस के चालक को भांवला स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे उपचार देकर निजी अस्पताल बड़सर भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...