पंचायत सचिव भर्ती: परिणाम निकला पर नहीं बनी मेरिट, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिव के 239 पदों की भर्ती प्रक्रिया रुक गई है। इससे हजारों युवा परेशान हैं। 22 अक्तूबर 2021 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भर्ती परीक्षा करवाई। पांच अप्रैल 2022 को भर्ती का परिणाम भी घोषित कर दिया गया। इसके बाद भर्ती आगे नहीं बढ़ रही है। भर्ती की मेरिट एचपीयू बनाएगा या पंचायती राज विभाग, यही तय नहीं हो पाया है।

परीक्षा में अपीयर हुए करीब 26,000 अभ्यर्थी मेरिट से संबंधित पूछताछ कर रहे हैं।

उन्हें कहीं से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। विवि के अधिकारियों ने साफ किया था कि विवि इस भर्ती की परीक्षा करवाएगा और परिणाम घोषित कर विभाग को सौंप देगा। इसके बाद विभाग इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। स्वयं पूरी करेगा।

परिणाम घोषित करते समय विवि के कुलसचिव ने मेरिट जारी करने को लेकर पूछे सवाल में यही बयान दिया था। परिणाम घोषित करने के बाद विवि पंचायती राज विभाग को रिकॉर्ड देने के लिए तैयार है, लेकिन विभाग ने अभी तक रिकॉर्ड नहीं लिया है।

विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि परिणाम विवि ने जारी कर दिया है। पंचायती राज विभाग को कई बार परिणाम संबंधित रिकॉर्ड लेने का आग्रह किया गया है। अभी तक विभाग ने रिकॉर्ड नहीं लिया है। भर्ती की आगामी प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी कार्यालय में पूछताछ कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...