बाप-बेटा अरेस्ट, साढ़े चार लाख रुपए में खरीदा था पुलिस भर्ती पेपर

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

पुलिस पेपर लीक मामले में सोलन पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अर्की के पिता-पुत्र की इस जोड़ी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस दावा कर रही है कि प्रारंभिक पूछताछ में पिता ने करीब साढ़े चार लाख रुपए का लेन-देन स्वीकारा है। इन्हें पेपर दिखाने के लिए मंडी ले जाया गया था।

पिता-पुत्र को मिलाकर सोलन पुलिस इस मामले में अब तक जिला में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तारियां कर चुकी है।

बता दें कि पेपर लीक मामले में पुलिस ने अर्की के पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ी और पुलिस ने परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले युवकों का रिकार्ड खंगालना शुरू किया। इसमें सफलता मिलते ही पुलिस ने सोमवार को नालागढ़ के चार युवकों को गिरफ्तार किया था।

वहीं, मंगलवार को पुलिस को एक ओर लीड में मिली और उसके अनुसार अर्की के पिता-पुुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। यह युवक ज्यादा अंक लेने के कारण पुलिस के शक के घेरे में था। जब पुलिस ने पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक के पुख्ता होते ही पुलिस ने उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस दावा कर रही है कि युवक के पिता ने करीब साढ़े चार लाख रुपए में पेपर देखने का सौदा किया था। उन्हें मंडी जिला में इस कार्य के लिए ले जाया भी गया था। उधर, नालागढ़ से पकड़े गए चार युवकों के मामले में पुलिस ने अपनी जांच और तेज कर दी है।

इस मामले में मध्यस्थ की धरपकड़ के लिए एसआईटी की टीमें पड़ोसी राज्य के लिए रवाना हैं और हर लीड पर नजर बनाए हुए है। वहीं, इस मामले में एक कोचिंग संस्थान भी पुलिस की जांच के राडार पर आ गया है।

सोलन के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पेपर में ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले जिलाभर के अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान कॉल डिटेल व पूछताछ के आधार पर सोमवार को नालागढ़ के चार युवकों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को अर्की के पिता-पुत्र को भी गिरफ्तार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...