दर्दनाक : कुरकुरे लेने गए 13 वर्षीय बच्चे की अचानक मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

उपमंडल की ग्राम पंचायत हिनर के गांव सवांगांव में 13 वर्षीय बच्चे की अचानक मौत होने से क्षेत्र में सन्नाटा फैल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सवांगांव गांव का अभिषेक नामक बच्चा अपने पिता वीरेंद्र से कुरकुरे और कुछ सामान के लिए घर से पैसे लेकर समीप की दुकान में गया। यह दुकान घर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है।

दुकान से वापिस आया तो घर के समीप गिरा हुआ अचेत अवस्था मे पाया गया। वहां से इसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया जहां डाक्टरों ने इसे मृत करार दे दिया।

ङीएसपी सोलन संतोष शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे के शरीर में चोट आदि का कोई निशान नही पाया गया।

बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया गया और इसकी रिपोर्ट आने पर ही घटना के कारण का पता चल सकेगा। परिवार के लोगों से भी इस घटना के बारे कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

काबिले जिक्र है कि इस दर्दनाक घटना के बाद स्वांगांव गौड़ा क्षेत्र में सन्नाटा छा गया है। लोगो इस दुर्घटना को बहुत दुखदायी बता रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...