पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई : बिलासपुर से पिता-पुत्र और शिमला से दलाल गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अब बिलासपुर के पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, उन्हें पेपर बेचने के आरोप में एक अन्य दलाल को शिमला जिले से गिरफ्तार किया गया।

अभी तक मामले में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार पिता-पुत्र समेत तीनों को बिलासपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 18 मई तक रिमांड पर भेजा दिया गया है।

आरोप है कि शिमला से गिरफ्तार दलाल ने छह लाख रुपये में प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया था। मामले की जांच के लिए गठित पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) हर जिले में ज्यादा अंक लेने वाले अभ्यर्थियों से पूछताछ कर रही है।

बिलासपुर में भी परीक्षा में ज्यादा अंक लेने वाले कुछ अभ्यर्थियों से पूछताछ की गई। इस दौरान उनसे कई सवाल किए गए।

परीक्षा में 63 नंबर लेने वाले एक अभ्यर्थी पर पुलिस को शक हुआ। उससे और अधिक गहन पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पिता ने पेपर की सेटिंग करवाई थी।

उस युवक के पिता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अभ्यर्थी के पिता ने बताया कि शिमला जिले के एक व्यक्ति ने छह लाख रुपये लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया था।

इसके बाद पुलिस ने शिमला जिले में दबिश देकर उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

एसआईटी के प्रमुख डीआईजी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पेपर लीक मामले में बिलासपुर जिले से दो गिरफ्तारियां की गई है। इसी मामले में शिमला जिले से भी एक गिरफ्तारी की गई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गौर हो कि पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों की भर्ती के लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी। 5 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ। प्रदेशभर में 81 परीक्षा केंद्रों में पेपर हुआ था। पेपर लीक होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परीक्षा रद्द कर दी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...