ट्रक और बाइक की टक्कर में 25 साल के युवक की मौत, खाई में लुढ़का ट्रक

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

कालाअंब हाईवे पर दर्दनाक हादसे में 25 साल के युवक की मौत की खबर है। संगड़ाह उपमंडल के लगणू गांव का रहने वाला 25 वर्षीय रामेश्वर शर्मा पुत्र दिवंगत हिरदा राम बीती रात कालाअंब से ड्यूटी कर लौट रहा था।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक (HP 79-1097) को टक्कर मार दी।

हादसा बीती रात करीब 11:30 बजे के आसपास हुआ। टक्कर के बाद ट्रक(HP 12D 6305) भी खाई में लुढ़क गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। हादसा दो सड़का व गौशाला के बीच मोड़ पर हुआ।

आशंका जाहिर की जा रही है कि जख्मी होने के बावजूद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक रोजाना की तरह फैक्ट्री से काम कर वापस नाहन लौट रहा था।

जानकारी के मुताबिक यह मोड़ काफी खतरनाक हो चुका है। इस जगह पर कई हादसे रिपोर्ट हो रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। रविवार सुबह युवक का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...