हरिपुरधार में हरियाणा के पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त,स्थानीय ग्रामीणों ने पीठ पर उठाकर खाई से निकाले पर्यटक, चार जख्मी

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

रविवार सुबह हरिपुरधार के निकट डोम का बाग में सड़क हादसे की खबर है। पर्यटकों की सेलेरियो कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हरियाणा से आ रहे पर्यटकों की एक कार (DL9CR 8530) के गहरी खाई में गिरने से चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये यमुनानगर से हरिपुरधार घूमने जा रहे थे।

रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे हरिपुरधार से 10 किलोमीटर पहले ही डोम का बाग में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

घायलों में वाहन चालक राहुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश( 27) निवासी उधम गढ़ दिल्ली, गुरदयाल सिंह पुत्र जगन सिंह (51) निवासी गांव व तहसील बिलासपुर यमुनानगर हरियाणा, विक्रम सिंह पुत्र जसमेर सिंह बिलासपुर, यमुनानगर हरियाणा और विजेंद्र सिंह पुत्र हंसराज (40) वर्ष गांव डिका सहारनपुर शामिल है।

पर्यटकों के कार गिरने की सूचना बड़यालटा के बलदेव शर्मा को लगी। बता दे कि बचाव कार्य में बड़यालटा गांव के बलदेव शर्मा, यशपाल शर्मा, बुधराम शर्मा, कमल शर्मा और सतपाल ठाकुर आदि आधा दर्जन लोगों ने लगभग 200 मीटर गहरी खाई से घायलों को पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया।

वाहन चालक राहुल कुमार ने बताया कि उन्हें रात भर गाड़ी चलाने के कारण सुबह ड्राइव करते हुए नींद आ गई थी जिस कारण गाड़ी पैरापिट से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के तुरंत बाद बड़यालटा गांव के लोग पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने गहरी खाई से पर्यटकों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया।

पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने स्वयं गंभीर रूप से दो घायल पर्यटकों को अपनी कार से हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया, मगर अस्पताल में चिकित्सक न होने पर संगड़ाह अस्पताल भेजा गया। दो पर्यटकों को संगड़ाह से डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर कर दिया गया है।

चौकी प्रभारी गोविंद राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...