तोजिंग नाले में पर्यटक वाहन खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में  एक सड़क हादसे में व्‍यक्ति की मौत हो गई। लाहुल के तोजिंग गांव में पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा लुढ़का। वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 45 वर्षीय जोगिंद्र सिंह पतलीकूहल जिला कुल्लू का रहने वाला था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रात के समय हुआ है। सुबह ग्रामीणों ने वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव बरामद कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी गौरव वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

पुलिस ने वाहन चालकों से आग्रह किया कि रात को सफर करने से बचें। पटवार सर्कल लौट से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में वाहन चालक ही मौजूद था। मृतक के स्‍वजनों को 10 हजार फौरी राहत दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...