
शाहपुर – नितिश पठानियां
मर्चेंट नेवी में कार्यरत विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की वागड़ू पंचायत के ऋषभ की रैत में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब पौने बारह बजे हुआ है। इसमें ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टांडा ले जाया गया। वहां रात करीब तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा घायल कश्मीर चंद अस्पताल में दाखिल है।
शुक्रवार रात ऋषभ मोंगरा (28) पुत्र सुरेश कुमार और कश्मीर चंद (30) पुत्र सुभाष निवासी वागडू पंचायत तहसील शाहपुर रात को शाहपुर से बाइक पर घर जा रहे थे। जब वे रैत में एसबीआई बैंक के पास पहुंचे तो कांगड़ा से आ रही तेज रफ्तार कार के साथ टक्कर हो गई।
मौके पर पहुंचे हवलदार विजय और आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। जिससे उन्हें टांडा ले जाया गया। जहां घायल ऋषभ ने रात करीब 3 बजे टांडा में दम तोड़ दिया। वहीं गत रात को कश्मीर चंद (पंकज) ने भी दम तोड़ दिया।
कश्मीर चंद (पंकज) दरम्मन के हटली वाजार में इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग की दुकान करते थे, वे अविवाहित थे, तथा अपने पीछे एक भाई और एक बहन छोड़ गए है।
कश्मीर चंद (पंकज)उक्त घटना से पूरे क्षेत्र से शोक की लहर दौड़ गयी है, हटली व्यापार मंडल के प्रधान रजनीश शर्मा ने उक्त घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
एएसआई विनोद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रैत में एसबीआई बैंक के पास बाइक और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है जिसमें एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
कार चालक विचित्र सिंह (38) पुत्र निवासी वासा, बलाना, तहसील सिहुंता जिला चंबा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी का मेडिकल करवाया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
बहन का इकलौता भाई था ऋषभ
ऋषभ मौंगरावागडू पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि ऋषभ आठ महीने पहले मर्चेंट नेवी में भर्ती हुआ था। वह बहन का इकलौता भाई था। बहन की शादी हो गई है। भाई अभी तक अविवाहित था। रात को हादसे में उसकी मौत हो गई। ऋषभ को 2 मई को दोस्त की शादी अटेंड करके ड्यूटी पर जाना था।
