हिमाचल : जहरीली शराब प्रकरण में मिले जहर के ट्रेस,खाकी के हाथ लगे वैज्ञानिक प्रमाण

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मंडी के सुंदरनगर में जहरीली शराब कांड में खाकी के हाथ वैज्ञानिक प्रमाण लगे है। इसके आधार पर पुलिस के अदालत में केस की चार्जशीट को साबित करने में बड़ी मदद मिलेगी।

मृतकों के विसरा में पाए गए मेथेनॉल और जहरीली शराब में मिले इसके सैंपल मैच हो गए हैं। शराब को अधिक नशीला बनाने के लिए एथेनॉल (पीने योग्य अल्कोहल) में मेथेनॉल (इंडस्ट्रियल अल्कोहल) मिलाई गई थी। इससे यह शराब जहरीली बन गई।

प्रारंभिक जांच में मृतकों के विसरा जांच में मेथेनॉल की पुष्टि हुई थी, लेकिन शराब में मेथेनॉल (CH3OH) की पुष्टि नहीं हुई थी। अब लैब की रिपोर्ट में इसकी मिक्सिंग की पुष्टि हो गई है। ये 28 आरोपियों के खिलाफ अभियोग साबित करने में अहम साक्ष्य बनेगा।

बिलासपुर के बरमाणा में बहाई गई जहरीली शराब के सैंपल मैच हुए है। बता दे कि जहरीली शराब से सात लोगों की मौत के बाद आरोपी रविंद्र ने इसे नदी में बहा दिया था। इसके बाद अयोध्या फरार हो गया था। बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह जहरीली शराब हमीरपुर और नालागढ़ की तीन नकली फैक्ट्रियों में बनी है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में भरे 600 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

इसके बाद मजबूत साक्ष्यों के साथ पुलिस अदालत में अनुपूरक चार्जशीट दाखिल करेगी। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का कारण पता करने के लिए एक विसरा रिपोर्ट तैयार की जाती है।

इन परीक्षणों में, शरीर के आंतरिक अंगों, स्पष्ट रूप से छाती, पेट या श्रोणि के भीतर के अंगों का अच्छी तरह से परीक्षण किया जाता है।

जहरीली होती है मेथेनॉल

रसायन विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने अमर उजाला को बताया कि मेथेनॉल केमिस्ट्री की दुनिया का सबसे सरल अल्कोहल है। यह रंगहीन और ज्वलनशील है। इसकी गंध एथेनॉल (Ethanol) जैसी ही होती है।

मेथेनॉल जहरीली वस्तु (Poisonous Substance) है। इसके सेवन से मौत हो सकती है। आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

इंडस्ट्री एथेनॉल ( Industrial Methanol) का काफी इस्तेमाल करती हैं, क्योंकि इसमें घुलने की गजब की क्षमता होती है। इंडस्ट्री एथेनॉल का इस्तेमाल वार्निश और पॉलिश आदि बनाने में भी होता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...