ऊना के गगरेट में पोल्ट्री फार्म में अचानक लगी आग , जिंदा जल गए 5300 मुर्गे-मुर्गियां

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

उपमंडल हरोली के तहत पड़ते ईसपुर गांव में शनिवार को एक पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लग गई। जिस कारण उसमें रखे 5300 मुर्गे जिंदा जल गए।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ऊना गगरेट मुख्य मार्ग पर गांव ईसपुर में गगरेट मोड़ पर स्थित पोल्ट्री फार्म को अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग की लपटे इतनी ज्यादा थी कि दूर दूर तक कुछ नज़र नहीं आ रहा था।

गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य सरवन कुमार बबलू ने बताया कि जब उन्होंने अपने घर से आग की लपटें उठती देखी तो वह उस क्षेत्र की ओर गए देखा तो आग ने पोल्ट्री फार्म को अपनी चपेट में लिया था।

उन्‍होंने पोल्ट्री फार्म मालिक को सूचित किया। हालांकि पोल्ट्री फार्म मालिक अजय कुमार का घर नज़दीक ही था। लेकिन इस बारे में उसे कुछ पता ही नहीं चल पाया था।

तभी उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ि‍यों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

लेकिन तब तक पोल्ट्री फार्म की शेड उसमें रखा मुर्गी चारा अन्य सामान सहित फार्म में रखे 5300 मुर्गे (व्रायलर) जल चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया तथा आग के कारणों की जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इस आग में करीब 12 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...