एसआईयू टीम काे गश्त पर मिली सफलता, 116 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

बिलासपुर पुलिस टीम ने अफीम का एक मामला पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे एसआईयू टीम प्रभारी नरेंद्र कुमार की अगुवाई में गश्त पर थी।

इस दौरान ढींगू-समोह में सामने एक व्यक्ति आया जो पुलिस को देखकर एकदम से घबरा गया और पीछे की तरफ भागने लगा। भागते-भागते उक्त व्यक्ति ने अपनी जेब से एकदम कोई वस्तु झाड़ियों में फैंक दी।

शक के आधार पर पीछा करके पुलिस टीम ने उसे काबू किया। पुलिस पूछताछ में व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार (45) तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई।

राजेश कुमार द्वारा फैंकी गई वस्तु को जब पुलिस टीम ने चैक किया तो 116 ग्राम अफीम बरामद हुई।

डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर झंडूता पुलिस थाना में एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...