हिमाचल में सीमेंट 30 रुपए महंगा,जानिए अब कितने का मिलेगा एक बैग

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बैग बढऩे से घर बनाना और महंगा हो गया। एक बार फिर से सीमेंट के दाम बढ़ाए गए हैं। बढ़ती महंगाई के बीच सीमेंट कंपनियों ने उपभोक्ताओं को फिर से बड़ा झटका दिया है। अभी हाल ही में सरिये के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।

प्रदेश में सीमेंट, सरिया, रेत, बजरी सहित ईटें भी लोगों को महंगे दामों पर मिल रही हैं, जिससे लोगों को घर बनाने के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। आए दिन सीमेंट के दाम बढऩे से ठेकेदारों को निर्माण कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश में एसीसी और अंबुजा कंपनी ने सीमेंट के दाम प्रति 30 रुपए बढ़ाए हैं। गौर हो कि हिमाचल में तैयार होने वाला सीमेंट पड़ोसी राज्य में सस्ता मिल रहा है, लेकिन हिमाचल में सीमेंट के दाम बेतहाशा बढऩे से ठेकादार के अलावा आम लोग भी परेशान हैं ।

हिमाचल में सीमेंट के दाम बढऩे से 450 रुपए से लेकर 465 रुपए के हिसाब से सीमेंट के बैग मिलेगा। ऐसे में लोगों के लिए घर बनाना और महंगा हो गया है। सीमेंट के दाम बढऩे से लोगों को घरों की रिपेयर करना भी महंगा पड़ेगा। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में सीमेंट के दामों में अभी बढ़ोतरी हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...