प्रदेश का पहल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहां ड्रेस कोड में दिखेंगे शिक्षक

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामली हिमाचल प्रदेश की ऐसी पहली पाठशाला बन गई है, जहां विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी ड्रेस कोड में नजर आएंगे।

स्कूल प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया की इस पहल की हर जगह चर्चा हो रही है। उनके इस फैसले को जमकर सराहना मिल रही है।

जामली स्कूल को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्कूल में करीब 110 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षकों को ड्रेस कोड में देखकर विद्यार्थी भी उनसे प्रेरणा लेंगे।

प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने कहा कि इस नई पहल के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता होती है। किसी एक विचार पर सबकी सहमति बनना मुश्किल होता है। शिक्षकों ने भी ड्रेस के लिए सहमति जताई है।

सोमवार और वीरवार को शिक्षक एक जैसी ड्रेस में दिखेंगे। महिला शिक्षकों के लिए गुलाबी रंग का सूट और पुरुष शिक्षकों के लिए सफेद कमीज और ग्रे रंग की पेंट ड्रेस कोड में रखी गई है।

सोमवार को शिक्षक ड्रेस में स्कूल पहुंचे तो वे काफी खुश दिखे। शिक्षकों ने एक और ड्रेस लगाने का सुझाव दिया है। बताया कि जब से वे इस स्कूल में सेवाएं दे रहे हैं, तब से शिक्षकों और स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है।

कमरों के निर्माण के लिए शिक्षिका ने दिए एक लाख

प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में कमरों की कमी से कुछ कक्षाएं बाहर बैठानी पड़ती थीं, लेकिन कमरों के निर्माण के लिए स्कूल की एक शिक्षिका ने एक लाख रुपये दान में दिए।

स्थानीय लोग भी इसमें पीछे नहीं हैं, एक दानी सज्जन ने स्कूल के लिए 50 हजार रुपये दान किए हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के साथ भी समस्याओं पर चर्चा होती है। इनका तुरंत निपटारा किया जाता है।

क्या कहते है अधिकारी

उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजकुमार शर्मा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामली ने शिक्षकों को ड्रेस लगाकर एक नई पहल है। वर्तमान में यह स्कूल प्रदेश का पहला ऐसा स्कूल होगा, जहां शिक्षक स्कूल में ड्रेस में दिखेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...