ठेके पर चोरों ने बोला धावा, लाखों की शराब की चोरी

--Advertisement--

Image

फिल्लौर – भुपिंद्र सिंह राजू

गत रात यहां से कुछ दूरी पर स्थित गांव बसीयां ढक के पास फिल्लौर से शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) मुख्य मार्ग पर बंसीयां ढक मोड़ के नजदीक स्थित शराब के ठेके से कुछ अज्ञात चोर ठेके के ताले तोड़ कर अंदर पड़ी लगभग 1 लाख 90 हजार 440 रुपए की अंग्रेजी शराब चोरी करके फरार हो गए।

घटना सम्बन्धित जानकारी देते ठेके के करिन्दे सतनाम पुत्र सतपाल वासी गांव जीतपुरी थाना पोजेवाल ने बताया कि गत रात वह ठेके पर नहीं सोया था।

इस दौरान कुछ अज्ञात चोर ठेके के ताले और शटर को तोड़कर अंदर पड़ी लगभग 1 लाख 90 हजार 440 रुपए की अंग्रेजी शराब की बोतलें चोरी करके रफू-चक्कर हो गए।

यहां यह जिक्र योग्य है कि इस ठेके पर पहले भी लगातार लाखों रुपए की शराब की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की जा चुकी है, पर यह पांचवी घटना है।

घटना की सूचना मिलते ही फिल्लौर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थान का मुआयना करने उपरांत मामले की आगे वाली कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए छूटे आशियाने, रछियालू में 12 मकान खाली; घर छोड़ते भावुक हुए लोग

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया के बीच रछियालू में...

कुल्लू दशहरा आज से शुरू, ढालपुर में जुटेंगे देवी-देवता; निकलेगी भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय...