हैरतअंगेज : कोर्ट से मंत्री के खिलाफ सबूत ही चुरा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जो हर किसी को हैरान कर देगा। यहां कोर्ट के अंदर ही चोरी का मामला सामने आया है। चोर कोई छोटी-मोटी चीज नहीं बल्कि, एक अहम मामले के सबूत ही चुरा ले गए।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया कि चोरों ने अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से एक बैग चोरी कर लिया। इस बैग में लैपटॉप, आईपैड, तीन सेलफोन थे। खास बात यह है कि लैपटॉप, आईपैड और सेलफोन में कृषि मंत्री काकानी गोवर्धन के खिलाफ जालसाजी और मानहानि मामले के सबूत थे।

पुलिस ने बताया कि, इस मामले में 13 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के तहत छह लोगों पर चोरी का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि, चोरों ने अदालत के पास खाली बैग फेंक दिया था। उन्होंने कहा कि, जल्द ही मुख्य दोषियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल, गोवर्धन रेड्डी ने पूर्व में तत्कालीन टीडीपी मंत्री सोमीरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी के खिलाफ एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बनाने का आरोप लगाया था।

इसके बाद गोवर्धन रेड्डी के खिलाफ 2016 में सोमीरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था। यही केस कोर्ट में लंबित था, लेकिन 10 अप्रैल को सरकार में मंत्री बनने के तीन दिन बाद ही कोर्ट से उनके खिलाफ सबूत ही चोरी हो गए।

एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि, जो बैग चोरी हुआ उसमें गोवर्धन रेड्डी के खिलाफ सबूत थे। हालांकि, को रेड्डी ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...