नेशनल हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत , एक घायल

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

उपमंडल पांवटा साहिब के सतौन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कार गहरी खाई में गिर गई ,जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुए है।  जिसको इलाज सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार यमुनानगर के रहने वाले हरि गुरु (40) और उनका चालक विवेक कुमार उम्र 27 साल यमुनानगर से शिलाई जा रहे थे लेकिन इसी दौरान हैवना मंदिर के नजदीक एक जानवर को बचाते हुए गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी जिसके बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत 108 और पुलिस को इनफॉर्म किया।

सूचना मिलते ही 108 के पायलट हरदीप सिंह और ईएमटी वीरेंद्र तुरंत मौके की तरफ रवाना हुए उन्होंने किसी तरह बेहद गंभीर रूप से घायल विवेक को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल चालक का पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है वही हरि गुरु 40 की मौके पर ही मौत हो गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एएसपी सिरमौर बबीता राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की हियोना के पास एक एक्सीडेंट हुआ, जिसमे एक व्यक्ति बील मौत हुईं ओर एक घायल हुआ है। पुलिस ने ममला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...