100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, धर्मशाला निवासी व्‍यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

जिला किन्नौर राष्ट्रीय उच्चमार्ग पांच पर सोल्डिंग के पास एक किआ गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति (चालक) की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्‍त सुखदेव सिंह राणा पुत्र अरीजंग राणा निवासी वार्ड नंबर 11 सिविल बाजार, धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भावानगर में पुलिस को सूचना मिली कि सोल्डिंग के पास एक गाडी नंबर एचपी 39 एफ 0862 जो कि रिकांगपिओ से रामपुर की तरफ जा रही थी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना मिलने पर थाना भावानगर से एसडीपीओ राजू, तहसीलदार निचार चंद्र मोहन ठाकुर व एसएचओ जगदीश पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। गाड़ी में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान गाड़ी में बरामद लाइसेंस से हुई है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मृतक के शव को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भावानगर पहुंचाया, जबकि मृतक के स्‍वजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद स्‍वजनों को सौंप दिया जाएगा।

वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ भावानगर जगदीश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्‍त कर ली गई है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...