युवाओं ने क्रिकेटर बनने के लिए दिया ट्रायल

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चंबा के तहत उपमंडल सलूणी के सुरंगानी एवं भटियात के गरनोटा में एचपीसीएस क्रिकेट सब सेंटर के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इस दौरान एचपीसीए सब सेंटर सुरंगानी के लिए करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जबकि, गरनोटा में 45 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसके अलावा जिला मुख्यालय चंबा स्थित पुलिस ग्राउंड बारगाह सहित उक्त दोनों सब सेंटरों में अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम के चयन को लेकर भी खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा गया।

पुलिस ग्राउंड बारगाह, सुरंगानी व गरनोटा में परखी खिलाड़ियों की प्रतिभा

बारगाह में करीब 30 खिलाड़ियों ने टीम में जगह पाने के लिए पसीना बहाया। जिला किक्रेट संघ चंबा के संयोजक मनुज शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सुरंगानी व गरनोटा में क्रिकेट सब सेंटर के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया।

जल्द ही उक्त दोनों सब सेंटरों का आगाज हो जाएगा, जिसके बाद दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ी इन सब सेंटरों में अपनी प्रतिभा को निखार पाएंगे। साथ ही अंतर जिला अंडर-14 टीम में जगह पाने के लिए सभी खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की।]

जिला चंबा की टीम में उन खिलाड़ियों को जगह पाने का मौका मिलेगा, जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है तथा आगामी दिनों में लगने वाले शिविर में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

मनुज शर्मा ने कहा कि एचपीसीएस के मेंटर व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं प्रदान करने को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है।

जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। चंबा में भी खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है।

पुलिस ग्राउंड बारगाह में हुए ट्रायल में जिला क्रिकेट संघ की ओर से हरमीत भटियानी, हामिद खान, किशन, सुनील, अमित तथा मिथुन, सुरंगानी में हुए ट्रायल में मोहम्मद याकूब, संजय अवस्थी, नंद लाल तथा राजेश, गरनोटा में हुए ट्रायल में अंकित अरोड़ा, अंतरिक्ष तथा अरुण मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...