हिमाचल में दुकानें खोलने और बंद करने का समय निर्धारित, शिमला व धर्मशाला के लिए होगा अलग समय

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल में प्रदेश सरकार ने दुकानों के खुलने व बंद करने का समय निर्धारित किया है। सरकार ने धर्मशाला व शिमला को छोड़ कर अन्य जिलों के लिए दुकानों के खुलने का समय सुबह 9 बजे निर्धारित किया है। वहीं दुकानें बंद होने का समय 8 बजे निर्धारित किया है।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश दुकान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान अधिनियम 1969 की धारा-9 के प्रावधान के अंतर्गत सरकार ने प्रदेश में स्थित दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने और बंद होने का समय तय कर दिया है।

उन्होंने कहा कि शिमला और धर्मशाला नगर निगम और मनाली नगर परिषद की परिधि के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश में दुकानों के खुलने का समय सुबह 9 बजे और बंद होने का समय रात्रि 8 बजे रखा गया है।

इसके अतिरिक्त शिमला और धर्मशाला नगर निगम और मनाली नगर परिषद में दुकानें सुबह 9 बजे खोली जाएंगी और रात्रि 9.30 बजे बंद की जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...