काँगड़ा के युवक का ऑनलाइन क्रिकेट लीग में लगा जैकपॉट, जीते एक करोड़

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के युवक विकास ने ऑनलाइन क्रिकेट लीग में किस्मत आजमाई थी। मुकद्दर ने उनका साथ दिया और उनके हाथ जैकपॉट लग गया। कांगड़ा जिले के विकास खंड़ लंबागांव की तलवाड पंचायत के लाहड़ गांव के 23 वर्षीय विकास पुत्र जुल्फी राम ने फैंटेसी क्रिकेट स्पोर्ट्स में पहला रैंक हासिल कर एक करोड़ रुपये जीते हैं।

विकास ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन किक्रेट एप पर 10 अप्रैल को अपनी टीम बनाई थी, जिसमें उसे पहला रैंक हासिल हुआ है। इसकी एवज में उसने एक करोड़ रुपये जीता है। विकास ने बताया कि 19वें ओवर तक वह तीसरे स्थान पर था, लेकिन अंतिम ओवर में वह पहले स्थान पर आ गया और विजेता बन गया।

विकास ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है व माता के जागरण करता है । अपने विजेता बनने का श्रेय माता रानी की कृपा बताया है। विकास के ड्रीम इलेवन में विजेता बनने की खबर से गांव में खुशी की लहर है। विकास को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विकास ने अपनी टीम राजस्थान रॉयल और लखनऊ के बीच आईपीएल मैच के दौरान खेले जा रहे मैच में चुनी थी। इस दौरान उसने यजुवेंद्र चहल को अपनी टीम का कैप्टन बनाया था। मैच में चहल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जहां अपनी टीम के लिए चार विकेट हासिल किए।

नोट: इस खबर के माध्यम से हिमखबर किसी भी फैंटेसी लीग को प्रमोट नहीं कर रहा है। अगर कोई पाठक इस तरह की लीग में हिस्सा लेता है तो जोखिम के प्रति वह स्वयं जिम्मेदार होगा।  

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...