ट्रेनिंग ऑफ़ युथ इन वैलनेस पॉजिटिव लाइफस्टाइल एंड फिट इंडिया के संदर्भ प्रोग्राम हुआ आयोजित

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिला चंबा के युवा अधिकारी श्री विवेक कुमार के निर्देशानुसार भटियात ब्लॉक की नेहरू युवा केंद्र संगठन की राष्ट्रीय स्वयं सेवी अनीता देवी नेट्रेनिंग ऑफ़ युथ इन वैलनेस पॉजिटिव लाइफस्टाइल एंड फिट इंडिया के संदर्भ में प्रोग्राम करवाया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय साहित्यकार व प्रधानाचार्य जगजीत सिंह ने उपस्थिति दर्ज करवाई। विशेष अतिथि के तौर पर अवां पंचायत के उपप्रधान नरेश कुमार उपस्थित रहे। फिट इंडिया प्रोग्राम के तहत योग गुरु राजेश उपस्थित रहे। बच्चों ने योग की बारीकियां उनसे सीखी और उनके साथ योग भी किया।

इस अवसर पर पॉजिटिव लाइफस्टाइल के प्रशिक्षक अंग्रेजी के प्रवक्ता राष्ट्रीय साहित्यकार फिरोज जी उपस्थित रहे। उन्होंने ज्ञानवर्धक जानकारी सकारात्मकता के ऊपर विचार रखें।

स्थानीय पंचायत के अध्यापक देवेंद्र, भूतपूर्व सैनिक शकील मोहम्मद , भूगोलवेत्ता प्रियंका , नगाली पंचायत से प्रवक्ता गणित संजय कुमार , स्वास्थ्य विभाग से राजकुमारी , उद्योग जगत से नीरज कुमार, भौतिक विभाग से प्रवक्ता सुशील, सीएसटी कमल किशोर, अधीक्षक चमन, कुड्डी पंचायत से प्रबुद्ध व्यक्तित्व के धनी व अध्यापक शुभ, राष्ट्रीय साहित्यकार सुभाष, जेबीटी अध्यापक श्याम, गरनोटा से राष्ट्रीय स्वयं सेवी राजकुमार व काफी तादाद में युवक-युवतियों ने स्थानीय लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

लोगों ने इस तरह के प्रोग्राम करवाने के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन का हार्दिक आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा, इस तरह के प्रोग्राम ज्ञानवर्धक रहते हैं।

मुख्य अतिथि महोदय ने सकारात्मकता को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने को कहा और अपनी जिंदगी में सकारात्मक रवैया अपनाने को कहा।

इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें युवाओं की प्रतियोगिता काफी दिलचस्प रही। अंत में नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रीय स्वयंसेवी अनीता देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा इस तरह के प्रोग्राम आगामी भविष्य में भी होते रहेंगे।

इस मौके पर राजकुमार ने कहा युवाओं को आज के दौर में इस तरह के प्रोग्राम से जो जानकारी मिलती है, वह उनके लिए दिशा के रूप में काम करती है। उन्होंने कहा आप सभी लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...