प्रतिबंध के बाद भी थुलेल खड्ड में धड़ल्ले से अवैध खनन

--Advertisement--

Image

सिहुंता- अनिल सम्बियाल

खनन माफिया प्रतिबंधित खड्डों में अवैध खनन कर लाखों रुपए कमा रहे हैं, जिस कारण सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाकर खुद मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। आने वाले समय में इसके भयंकर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, खनन विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग व पुलिस विभाग विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत थुलेल खड्ड में चल रहे अवैध खनन को रोकने में नाकामयाब सिद्ध हुए हैं। जिस कारण खड्डों में अवैध खनन करने से जहां खड्डों का जल स्तर लगातार नीचे उतर रहा है, वहीं सरकार को भी लाखों रूपए का चूना लगाया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों चैन सिंह राणा , मोहिंदर सिंह , हरनाम सिंह ,केवल सिंह ,पवन सिंह, सुमेर सिंह का कहना है कि थुलेल खड्ड में अवैध खनन चरम सीमा पर है । उन्होंने बताया कि वन कर्मियों की ढील के चलते खनन माफिया के होंसले बुलंद है छुट्टी वाले दिन तथा सुबह शाम खड्ड का सीना छलनी कर रहे है।

उन्होंने बताया कि वन कर्मी बचने के लिए कभी लोक निर्माण विभाग के सुपरवाइजर तो कभी माइनिंग विभाग के सिर के ऊपर अवैध खनन का ठीकरा फोड़ रहे है बलाना निवासियों ने चम्बा प्रशासन से अवैध खनन को बंद करवाने की गुहार लगाई है।

माइनिंग ऑफिसर के बोल

इस मामले में माइनिंग ऑफिसर ज्योति पूरी चम्बा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि खनन माफियाओं को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...