परवाणु-शिमला हाईवे पर चादर में गठरी बनाकर फैंकी मिली दो महिलाओं की लाशें

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

परवाणु-शिमला हाईवे पर दो अलग-अलग गठरियों से महिलाओं की लाशें बरामद की गई हैं। समूचे इलाके में सनसनी का माहौल है। फिलहाल, शवों की शिनाख्त नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर मरने वाली महिलाओं की उम्र 30 से 32 साल के बीच समझी जा रही है।

फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में जब गठरियों को खोला गया तो इनका राज भी खुला। इनमें से महिलाओं की लाशें बरामद हुई। प्रारंभिक तौर पर ये भी माना जा रहा है कि मरने वाली महिलाएं स्थानीय नहीं हैं, जिन्हें बाहरी राज्य से लाकर जाबली के नजदीक हाईवे से खाई की तरफ फैंक दिया गया। इसी बीच पुलिस ने हत्या का मामला आईपीसी की धारा-302 के तहत परवाणु में दर्ज किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि बैडशीट में लिपटे दो महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा जा रहा है। फिलहाल, ये जानकारी सामने नहीं आई है कि महिलाओं को किस तरीके से मौत के घाट उतारा गया है।

उधर, पुलिस ने हाईवे पर लगे कैमरों की सीसी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। परवाणु के डीएसपी योगेश रोल्टा ने सीधे ही जांच को अपने हाथ में ले रखा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...