धर्मशाला कारागार के कैदियों को अब सर्दियों में भी गर्म खाना होगा उपलब्ध

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसवाल 

लाला लाजपत राय जिला एवं मुक्त कारागार के कैदियों को अब सर्दियों में शाम के समय भी गर्म खाना उपलब्ध होगा। जिला कारागार में खाना बनाने का समय तय होता है, जबकि कई कैदी अलग-अलग समय पर रात का भोजन करते थे, जिसके चलते उन्हें ठंडा भोजन करना पड़ता था।

जेल प्रशासन के ध्यान में भी यह मामला आया था, जिस पर प्रयास आरंभ किए गए थे। इसी बीच धर्मशाला सेवा समिति द्वारा धर्मशाला जिला कारागार का दौरा करने पर जेल प्रशासन ने सेवा समिति के पदाधिकारियों के समक्ष इस समस्या को उठाया था।

जिस पर कैदियों को सर्दियों के दौरान रात को गर्म खाना उपलब्ध हो, इसके लिए समिति पदाधिकारियों ने बैठक करके जिला कारागार को फूड वार्मर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया था।

जिस पर सेवा समिति ने अंबाला से फूड वार्मर मंगवाकर मंगलवार को जेल प्रशासन को उपलब्ध करवा दी है।इस दौरान जेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यह फूड वार्मर जेल प्रशासन के सुपुर्द किया गया।

इस दौरान जिला कारागार के डिप्टी सुपरीटेंडेंट विकास भटनागर, धर्मशाला सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, वाईके डोगरा, रंजू रुस्तगी, संग्राम सिंह गुलेरिया व एसके शर्मा सहित जेल कर्मचारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...