किरण गुलेरी ने लोगों की मांग पर देहरा से कांग्रेस की दावेदारी की पेश

--Advertisement--

Image

ज्वाली/गुलेर:अनिल छांगु

जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र तहसील हरिपुर पंचायत गुलेर से अग्रणी कांग्रेस नेताओं में शुमार किरण गुलेरी का जन्म बंशीलाल के यहां मलिकपुर (पठानकोट) शहर में हुआ।

वह प्रदेश के पूर्व राज्यसभा सदस्य विप्लव ठाकुर व हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अपना प्ररेणा स्रोत मानती है । उनके पति संजीवन गुलेरी विकासखंड नगरोटा सुरिया क्षेत्र में अपनी सरकारी सेवाएं दे रहे हैं। और इलाके में उनके भी बहुत अच्छे लोगों के साथ आपसी संबंध है।

किरण गुलेरी एक ,जुझारू, कर्मठ समाजसेविका भी है । इसी भाव से वह राजनीति में आगे आई। वह 2001 मैं पंचायत समिति सदस्य व उसके बाद उपाध्यक्ष पंचायत समिति नगरोटा सूरियां बनी । 2006-2011 तक जिला परिषद सदस्य के तौर पर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका में रही ।

उनके ससुर स्वर्गीय उत्तम चंद विकास खंड कार्यालय से एसईबीपीओ की पोस्ट से रिटायर हुए । वह इलाके के जाने माने व्यक्तित्व रहे । किरण गुलेरी कांग्रेस पार्टी में प्रमुख पदों पर है। वह हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव पद पर अपनी सेवाएं दे रही है ।

किरण गुलेरी ने जिला परिषद सदस्य ,उपाध्यक्ष पंचायत समिति के तौर पर क्षेत्र में बहुत कार्य किए । उनके द्वारा किए गए निम्नलिखित प्रमुख कार्य :-

1. हरिपुर में तहसील निर्माण कार्य करवाने में विशेष योगदान दिया।

2. हरिपुर कॉलेज बनने,बनाने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई।

3. गुलेर बिलासपुर स्कूलों को अपग्रेड करवाया।

4. गठुत्तर में सिविल सप्लाई का डिपो खुलवाया ।

5. क्षेत्र में पानी की कमी को पूरा करने हेतु कुएं व बाबडियाँ बनवाई।

6. जिला परिषद के समय अपने वार्ड क्षेत्र का अग्रणी जिला परिषद का वार्ड बनवाया।

7. क्षेत्र में सैंकड़ों पात्र व्यक्तियों को पेंशन की सुविधा उपलब्ध करवाई ।

8. मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से कई लड़कियों की शादी के लिए फंड उपलब्ध करवाएं।

उन्होंने रहस्य उदघाटन करते हुए कहा कि 2022 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में पूर्व सांसद ,राज्यसभा सदस्य विप्लव ठाकुर के आशीर्वाद से वह देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की टिकट की प्रबल दावेदार होगी ।

देहरा विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख कांग्रेस नेत्री किरण गुलेरी ने कहा है कि भाजपा के राज में महंगाई चरम पर है और आम जनमानस का जीवन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि 2022 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी बहुमत से सरकार बनाएगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...