ट्रांसपोर्ट कंपनी से 5000 लीटर स्पिरिट की एक और बड़ी खेप की जब्त

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

पुलिस ने अम्ब की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से एक बार फिर से स्पिरिट की बड़ी खेप पकड़ी है। जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर और उनकी पुलिस टीम के साथ एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने आज सुबह अम्ब में दबिश देकर करीब 5000 लीटर स्पिरिट से भरे कैंटर (ट्रक) को कब्जे में लिया है।

बताया जा रहा है कि स्पिरिट की यह खेप भी इसी ट्रांसपोर्ट में माध्यम से गोवा से हमीरपुर जिला के रंगस के उसी मेडिकल स्टोर के पते पर डिलीवरी होनी थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने अम्ब की इस ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में दबिश देकर इस खेप को अपने कब्जे में ले लिया।

बताया जा रहा है कि पकड़ी गई उक्त स्पिरिट के तार भी हमीरपुर नकली शराब फैक्ट्री कांड से जुड़े हुए हैं। ट्रक के माध्यम से अम्ब पहुंची इस खेप में 200-200 लीटर स्पिरिट के 25 ड्रम सील बंद लोड थे। गत मंगलवार शाम को भी पुलिस ने गोवा से अम्ब में इसी ट्रांसपोर्ट कंपनी से पहुंची स्पिरिट की 2000 लीटर की खेप जब्त की थी।

उक्त खेप भी हमीरपुर के रंगस के उसी मेडीकल स्टोर के पते पर जाने थी। लेकिन मंडी जिले के सुंदरनगर में जहरीली शराब कांड सामने आने के कारण इसका असल मालिक इस स्पिरिट की खेप को लेने से आनाकानी कर रहा था और आज अम्ब पहुंचने वाली पांच हजार लीटर स्पिरिट की इस खेप के साथ ही 2000 लीटर की उस खेप को भी लेने की बात कर रहा था।

लेकिन उसके पहले की उसकी सारी योजना पुलिस के सामने आ गई और पुलिस कार्यवाही के दौरान स्पिरिट की पूरी खेप पुलिस ने जब्त कर ली। पुलिस अभी इस मामले की पुष्टि करने से बच रही है। मंगलवार शाम को भी पुलिस ने इसी ट्रांसपोर्ट कंपनी से 2000 लीटर खेप जब्त की है। मामले की अभी जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...