के एल ठाकुर ने फेतली में किया जिम का उद्घाटन

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने ग्राम पंचायत बरूना के गांव फेतली में जिम का उद्घाटन किया। जनता ने पूर्व विधायक का पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया और जनता और युवा शक्ति ने गांव के युवा पीढ़ी के लिए जिम देने के लिए दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया।

जनता ने अपनी समस्याओं से भी पूर्व विधायक के एल ठाकुर को अवगत करवाया और पूर्व विधायक ने कुछ समस्याओं का तो मौके पर ही समाधान कर दिया और बची हुई समस्याओं का समाधान करने के लिए सबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

ठाकुर ने बताया की गांव फेतली में ओवरहेड टैंक का निर्माण करवाया जाएगा। मेरा से पंगा तक सड़क का निमार्ण करवाया जायेगा , ओर मेन रोड से फेतली गांव को जाने वाली सड़क का भी दोबारा से रखरखाव किया जाएगा। जनता ने बताया कि बनाए गए समुदाय भवन के साथ शौचालय का निर्माण भी करवाया जाए। नए कमरे का निर्माण करवाया जाए।

पूर्व विधायक ने जनता की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। व जल्दी से जल्दी धन उपलब्ध कराने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि जनता की बची हुई भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी और सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई पुरानी होदियों का दोबारा से निर्माण करवाया जाएगा ताकि जनता को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने पंचायत में सभी लगे हुए कार्यों को जल्दी से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि जनता का कार्य सही समय पर पुरे किए जा सके। ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का भी निरक्षण किया और जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए गए। जनता ने बिकास कार्यों को करवाने के लिए पुर्व विधायक के एल ठाकुर का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया ।

ठाकुर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वह हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकारों द्वारा चलाई गई अनेकों प्रकार की योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है ताकि हर नागरिक को उन योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेय जल और संचाई योजनाओं की समस्याओं को हल करने के लिए नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं और बिजली की कम बोल्टेज और सिंगल फेस से थ्री फेस की समस्याओं को देखते हुए नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नए ट्रांसफॉर्म स्वीकृत करा दिए गए हैं और जिनके कार्य प्रगति पर चले हुए हैं। इन कार्य को करवाने के लिए पूर्व विधायक के एल ठाकुर का जनता ने दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।

इस मौके पर वार्ड पंच कृष्ण पाल शर्मा राम अवतार शर्मा हरिराम शर्मा,बलविंदर शर्मा, चमन लाल शर्मा कल भूषण शर्मा रमाकांत शर्मा दामोदरदास शर्मा शिव कुमार शर्मा, अंचित ठाकुर,विवेक कुमार शर्मा प्रभात कुमार शर्मा बालकिशन शर्मा पंकज शर्मा अन्य गांव वासी मौजूद रहे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...