हिमाचल प्रदेश में शिक्षण संस्‍थान 31 जनवरी तक बंद

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को 31 जनवरी तक बंद कर दिया है। इससे पहले 26 दिसंबर तक स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे। राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्‍ठ की ओर से जारी अधिसूचना में 26 तक लगाई गई पाबंदियों को 31 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। शिक्षण संस्थानों में आनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

शिक्षा विभाग ने स्कूलों को कहा है कि हर घर पाठशाला कार्यक्रम के तहत आनलाइन पढ़ाई जारी रखें। इसके अलावा स्कूल शिक्षक लाइव कक्षाएं भी लें, ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए। राज्य सरकार के इस फैसले से ग्रीष्मकालीन स्कूलों सहित इंजीनियरिंग, पालीटेक्निक, आईटीआई को बंद कर दिया गया है। शीतकालीन स्कूलों और डिग्री कॉलेजों में फरवरी तक पहले ही सर्दियों की छुट्टियां हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एमटी ऑटो क्राफ्ट लिमिटेड परवाणु में भरे जाएंगे प्रोडक्शन ऑपरेटर के 30 पद

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

कांगड़ा: प्रोडक्शन ऑपरेटर के भरे जाएंगे 30 पद, 27 से 31 तक साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...