देश दुनिया से कटा किन्नौर, सड़क सम्पर्क मार्ग अवरुद्ध, बिजली, मोबाइल ठप

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

किन्नौर जिला में दो दिनों से हो रही अत्यधिक बर्फबारी के चलते अब जिला के सभी सड़क सम्पर्क मार्ग अवरुद्ध हुए है। जिसके चलते अब जिला के सभी क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के रूटों को भी आवाजाही से रोका गया है। क्योंकि जिला में लगातार बर्फबारी के चलते सड़को पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है जिसमे वाहनों के टायर फिसल रहे है ऐसे में वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

जिला प्रशासन के जानकारी अनुसार जिला में करीब 80 से ज्यादा सड़क सम्पर्क मार्ग अवरुद्ध हो चुके है और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी है। जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में ढाई फिट व जिला के निचले क्षेत्रो में दो फीट के आसपास बर्फबारी हुई है ऐसे में प्रशासन की ओर से पर्यटको व स्थानीय लोगो को बिना वजह घरों से बाहर निकलने से भी सख्त मनाही की है।

जिला के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को साहसिक खेलो के लिए पहाडियो पर जाने से सख्त मनाही की गई है, क्योंकि अब ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ग्लेशियर गिरने की पूरी सम्भावनाएं दिख रही है। जानकारी अनुसार कल्पा व अन्य क्षेत्रों के सबसे ऊंचाई वाले इलाके जिसे कंडे कहा जाता है वहां पर 8 फिट बर्फबारी होने की सूचना भी मिली है।

जिला प्रशासन ने सभी सड़क सम्पर्क मार्गो की बहाली के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग समेत नेशनल हाइवे की सड़कों को बहाल करने के लिए दोनों विभागों की मशीनरी सड़को पर उतार दी है और समय समय पर सड़को से बर्फ हटाने का काम भी जारी है लेकिन जिला में इतनी अधिक बर्फबारी हो रही है कि अब प्रशासन को भी सड़क बहाली में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

इस बर्फबारी से जिला के दुर्घम क्षेत्रों में बिजली घुल होने के साथ मोबाइल सेवाएं भी ठप हो चुकी है जिसके बाद अब दुर्घम क्षेत्र के लोगो से सम्पर्क करना मुश्किल साबित हो रहा है। जिला किन्नौर लगभग देश दुनिया से कट चुका है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...